मुंबई। भारत में रिलीज होने वाली फिल्मे लगभग पूरे विश्व में दिखाई जाती है। हाल में रिलीज हुई इस फिल्म ने 200 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है। दर्शक इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। हालांकि एक वर्ग इसके खिलाफ हैं। इस फिल को छह खाड़ी देशों ने प्रतिबंध लगा दिया है।
भारत में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम ‘धुरंधर’ है। यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ₹200 करोड़ से अधिक की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है।
धुरंधर एक हाई-प्रोफ़ाइल स्पाई-थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे बड़े कलाकार हैं।
धुरंधर फिल्म पर छह खाड़ी देश ने प्रतिबंध लगाया है। इन देशों में बहरीन, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर और सऊदी अरब शामिल हैं।
उनका कहना है कि फिल्म में कथित तौर पर “पाकिस्तान विरोधी” सामग्री है। इसके कारण इसे स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी गई।
रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माताओं ने इन देशों से रिलीज़ की अनुमति पाने की कोशिश की। हालांकि थीम की वजह से सभी ने मंज़ूरी देने से इनकार कर दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


