रांची। राजधानी रांची में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला शहर के धुर्वा थाना क्षेत्र से आया है, जहां सीठियो में सोमवार की देर शाम अरशद अंसारी नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर घटना में शामिल तौसीफ नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, अरशद सोमवार की शाम अपने घर के पास बैठकर आग ताप रहा था। तभी बाइक से आए हथियारबंद अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी।
परिवार और आसपास के लोग उसे लेकर अस्पताल जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाबत अरशद के भाई मो. जिलानी ने बताया कि अरशद पेंट-पुट्टी का काम करता था। जमीन विवाद से उसका दूर-दूर तक नाता नहीं है।
उसने पुलिस को बताया कि सीठियो के इबरार और संजय कोहड़ा सहित तौसिफ नामक अपराधी ने इस घटना को अंजाम दिया है।
जिलानी ने बताया कि इबरार और संजय कोहड़ा जमीन का कारोबार करते हैं। शायद अपराधी उसे ही मारने आए हों, लेकिन गलती से अरशद पर गोली चला दी।
उसने बताया कि वह एक ठेकेदार के लिए काम करता है। पहले भी इबरार और संजय कोहड़ा ने उससे रंगदारी मांगी थी। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी थी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


