झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर किया उपवास

झारखंड
Spread the love

माकपा और कांग्रेस के नेताओं ने कार्यक्रम में लिया भाग

लातेहार । झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर मोर्चा की प्रखंड कमेटी के सदस्‍यों ने राज्य स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा की जयंती पर पेंशनर समाज परिसर में उपवास किया। अध्यक्षता मनोज प्रसाद और संचालन रसीद खान ने किया। कार्यक्रम में माकपा के वरिष्ठ नेता अयुब खान, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, निर्मल भारती, कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष बाबर खान ने भी भाग लिया।

झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के सचिव जितेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष प्रमोद गंझु, सह सचिव सुजीत कुमार, प्रवक्ता यमुना लाल धर भगत ने कहा कि विडबंना है कि झारखंड आंदोलनकारी आज मिट रहे हैं। आंदोलनकारियों को आज कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए भी अपने मान-सम्मान, पहचान, पेंशन एवं सभी राजकीय सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

राज्य कि पूर्ववर्ती रघुवर सरकार और केंद्र सरकार ने भी झारखंड आंदोलनकारियों को कोई सुविधा नहीं दी। उन्होंने राज्य को सिर्फ लूटने का काम किया है। प्रखंड में करीब चार आंदोलनकारियों को पेंशन मिल रही है। करीब 167 लोगों को पेंशन नहीं मिल रही है। इन्हें चिन्हित भी अबतक नहीं किया गया है। अपने हक अधिकार के लिए आज संघर्ष करने का संकल्प लेने की जरूरत है।

आंदोलनकारियों ने उतराखंड, छत्तीसगढ़ की तरह झारखंड के आंदोलनकारियों को पेंशन व अन्य सुविधाएं दिलाने की मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की। इस अवसर पर श्याम सुंदर गंझु, सुधीर प्रसाद, सरजु उरांव, भुनेशर गंझु, संजीत कुमार, नवल मिंज, यमुना लाल धर भगत, फुलचंद गंझु, जगना गंझु, सुरेंद्र भगत, मनोज प्रसाद, दिनेश मिंज, दिनेश बैठा, शीला देवी, मानो देवी, शोहरी देवी, उशा देवी, सरस्वती देवी, लल्लु उरांव, महेशर गंझु, सरजु उरांव सहित कई लोग शामिल थे।