मनरेगा कर्मियों ने 8 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी धमकी

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की जिला इकाई की बैठक रविवार को गोविंद हाई स्कूल (टाउन हॉल) मैदान में हुई। इसमें प्रदेश संरक्षक देवेंद्र उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास पांडेय और पलामू जिला अध्यक्ष पंकज सिंह सहित कई पदधारी मौजूद रहे।

मौके पर हाल ही में गढ़वा के मनरेगा कर्मियों की हुई बर्खास्तगी पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बिना सुनवाई, बिना जांच और बिना न्यायिक प्रक्रिया के की गई यह कार्रवाई नियमों के विरुद्ध है। कर्मियों के 18 वर्षों की सेवा के साथ अन्याय भी है।

प्रदेश संरक्षक देवेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मनरेगा कर्मी वर्षों से निष्ठा के साथ सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में बिना उचित प्रक्रिया के बर्खास्तगी स्वीकार्य नहीं। उन्होंने धमकी दी कि यदि बर्खास्त कर्मियों को बहाल नहीं किया गया तो उनके समर्थन में पूरे झारखंड के मनरेगा कर्मी हड़ताल पर उतरने को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी उपायुक्त की होगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष विकास पांडेय ने कहा कि एक ही कर्मचारी पर एक ही मामले में एक साथ धन वसूली, एफआईआर और बर्खास्तगी जैसी कई कार्रवाई करना कानूनन सही नहीं है। इससे साफ है कि प्रशासन का रुख निष्पक्ष नहीं है। उन्होंने मांग की कि सभी बर्खास्त कर्मियों को अविलंब सेवा में लिया जाए, अन्यथा राज्यव्यापी आंदोलन होगा।

पलामू जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि बिना जांच और बिना स्पष्टीकरण की गई बर्खास्तगी पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। यदि कर्मियों को बहाल नहीं किया गया तो विशाल आंदोलन की तैयारी है।

जिला अध्यक्ष अभिमन्यु तिवारी ने सभी कर्मियों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सम्मान और न्याय की है, इसलिए तन-मन-धन से साथ रहना होगा।

बैठक में लिए गए निर्णय

1 दिसंबर को सुबह 11 बजे सभी मनरेगा कर्मी समाहरणालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे।

एक सप्ताह का समय सेवा वापसी के लिए प्रशासन को दिया जाएगा। इस अवधि में सभी कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे।

यदि 6 दिसंबर तक उचित निर्णय नहीं हुआ, तो 8 दिसंबर, 2025 से जिले के सभी मनरेगा कर्मी ग्राम रोजगार सेवक, लेखा सहायक, कंप्यूटर सहायक, कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। सेवा वापसी तक हड़ताल जारी रहेगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *