रांची। अच्छी खबर आई है। झारखंड पुलिस सेवा के 9 सीनियर डीएसपी को आईपीएस रैंक में प्रोन्नति मिली है।
इस बाबत गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जल्द की अधिकारियों की प्रोन्नति से संबंधित आदेश जारी कर दिया जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार, जिन सीनियर डीएसपी को आईपीएस रैंक में प्रोन्नति मिली है, उसमें श्रीराम समद, रोशन गुड़िया, अविनाश कुमार, राजेश कुमार, मजरूल होदा, दीपक कुमार-एक को आईपीएस में प्रोन्नति दी गयी है।
वहीं जेपीएससी दो बैच के राधाकृष्ण किशोर, मुकेश महतो और शुवेंदु को कंडिशनल प्रोन्नति मिली है।
बताते चलें कि, झारखंड पुलिस में एसपी रैंक के अधिकारियों की संख्या में जल्द ही बढ़ोतरी होने वाली है। वर्तमान में 2012 से लेकर 2021 बैच तक एसपी रैंक के आईपीएस अधिकारियों की वर्तमान संख्या 71 है, जिनमें से 10 अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।
झारखंड पुलिस सेवा के 9 डीएसपी को आईपीएस रैंक में प्रोन्नति मिलने के बाद झारखंड पुलिस में एसपी रैंक के आईपीएस अधिकारियों की संख्या बढ़कर 80 हो जाएगी।
हालांकि, जनवरी 2026 में 2012 बैच के चार आईपीएस अधिकारी डीआईजी रैंक में प्रोन्नत हो जाएंगे। इसके फलस्वरूप, वर्ष 2026 से झारखंड में एसपी रैंक के आईपीएस अधिकारियों की संख्या 76 रहेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


