रांची। पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में विवाह पंचमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं श्रद्धा-भाव के साथ मंगलवार को मनाया गया। सुबह से ही पूरा मंदिर परिसर भक्ति, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर दिखाई दे रहा था। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जिन्होंने भगवान श्रीराम और माता सीता के पावन दांपत्य की स्मृति में आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर में श्री राधा कृष्ण का अलौकिक श्रृंगार से हुई। पुजारी ने भगवान के विग्रह का भव्य श्रृंगार कर मंदिर परिसर को मनोहर रूप प्रदान किया। रंग-बिरंगे पुष्पों, दीपों और पारंपरिक सजावट से सारा वातावरण दिव्य अनुभूति से भर उठा। श्रद्धालुओं ने बताया कि ऐसा सुंदर और मनमोहक श्रृंगार विरले ही देखने को मिलता है, जो अपने आप में भक्तों को आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कराता है।
इसके बाद हनुमान चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन की ध्वनियों से मंदिर परिसर गूंज उठा। ट्रस्ट के भजन गायको ने कई पारंपरिक भजनों का संकीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। मंदिर में उपस्थित सभी श्रद्धालु भक्ति की लय में सराबोर होकर ईश्वर के चरणों में स्वयं को समर्पित करते हुए नजर आए। दोपहर में विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
पूजा-विधि का संचालन मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद पांडे ने किया। उन्होंने विधिवत पूजा सम्पन्न कर भगवान को नैवेद्य अर्पित किया तथा भोग लगाया। इसके बाद भोग-प्रसाद को श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया।
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा कि विवाह पंचमी का पर्व भगवान श्रीराम और देवी सीता के दिव्य विवाह का स्मरणोत्सव है, जो मर्यादा, प्रेम, त्याग और धर्मपरायणता का प्रतीक है। यह पर्व हमें दांपत्य जीवन में संतुलन, आदर्श और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व को समझने का संदेश देता है। विवाह पंचमी जैसा आयोजन मंदिर में धार्मिक एकता और सामुदायिक सद्भाव को और सुदृढ़ करता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


