रांची। दिल्ली ब्लास्ट के बाद राजधानी रांची में हाई अलर्ट है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से चाक-चौबंद कर दिया गया है।
रांची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी के संयुक्त नेतृत्व में पूरे शहर और ग्रामीण क्षेत्र के इलाकों में 46 जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
यह अभियान बुधवार की शाम से शुरू हुआ है। रांची पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर है।
इस अभियान का मुख्य फोकस संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
इन स्थानों पर कड़ी निगरानी
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची रेलवे स्टेशन, हटिया और मुरी स्टेशन समेत सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल), जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) और स्थानीय पुलिस मिलकर संयुक्त सुरक्षा अभियान चला रही हैं।
एहतियातन चौकसी बढ़ाते हुए प्रमुख स्थलों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा रांची में डॉग स्क्वायड और बम डिटेक्शन टीम लगातार निरीक्षण कर रही है।
शहर के चौक-चौराहों, बस स्टैंड, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है और उनके पहचान पत्रों की बारीकी से जांच की जा रही है।
कई इलाकों में पुलिस होटलों, लॉज, धर्मशालाओं और किराए के मकानों की सघन जांच कर रही है। साथ ही नागरिकों से अपने किरायेदारों और कर्मचारियों का सत्यापन कराने की अपील की गई है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


