- बैंक खाते में हस्तांतरित की गयी 1-1 हजार की पेंशन राशि
रांची। सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत रांची जिला में पेंशनधारियों को नवंबर महीने की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री निर्देश पर राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत रांची जिले में 2 लाख 22 हजार 669 लाभुकों के बैंक खाते में पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दी गयी है।
मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना, एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना, ट्रांसजेंडर/तृतीय लिंग के व्यक्तियों हेतु मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत लाभुकों के बैंक खाते में (एक-एक हजार रुपये) 22 करोड़ 26 लाख 69 हजार की राशि का भुगतान किया गया है।
लाभुकों की संख्या निम्न प्रकार है
मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना – 341
एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना – 415
मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना – 174248
मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना – 47658
ट्रांसजेंडर/तृतीय लिंग के व्यक्तियों हेतु मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना – 7
बैंक खाते से आधार सीडिंग अनिवार्य
राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत रांची जिले में लाभुकों को इस वर्ष नवंबर माह की पेंशन राशि का बैंक खाते में भुगतान कर दिया गया है। जिन लाभुकों को पेंशन राशि का भुगतान नहीं हुआ है, उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा योजना अंतर्गत सभी लाभुकों से अपने संबंधित प्रखण्ड/अंचल में भौतिक सत्यापन कराने का अनुरोध किया गया ताकि उन्हें योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


