- टेट की अनिवार्यता के विरोध में पांच दिसंबर को रामलीला मैदान है कार्यक्रम
रांची। सुप्रीम कोर्ट ने पुराने शिक्षकों के लिए भी टेट को अनिवार्य करने का आदेश दिया है। इस आदेश के विरुद्ध में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वाहन पर देश भर के शिक्षकों की महारैली 5 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आहुत है। झारखंड से इस रैली में अधिक से अधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ राज्य के विभिन्न प्रमंडलों और जिलों में संपर्क अभियान चला रहा है।
इस अभियान में संघ की राज्यस्तरीय टीम रविवार को उत्तरी छोटांगपुर प्रमंडल के हजारीबाग में बैठक की। शिक्षकों से महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। बैठक में हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, बोकारो आदि जिले से शिक्षकों ने शिरकत की। हजारीबाग के सभी 16 प्रखंड से शिक्षक इसमें शामिल हुए।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनूप केसरी, प्रदेश सह राष्ट्रीय महासचिव राम मूर्ति ठाकुर, संस्थापक अध्यक्ष उत्तिल यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, प्रमंडलीय अध्यक्ष सह राष्ट्रीय सचिव अजय कुमार सिंह,रांची जिला अध्यक्ष सलीम सहाय तिग्गा, सलाहकार धीरज कुमार, हजारीबाग जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार, जिला महासचिव संजय कुमार, जनार्दन वर्मा, राजेश्वर सिंह, संजय चांद आदि प्रतिनिधियों ने बैठक को संबोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि टेट की अनिवार्यता का देश के शिक्षक सेवा पर एक काला आदेश है, जिसे सहमत नहीं हुआ जा सकता। इसलिए भारत सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए संविधान संशोधन कर शिक्षा का अधिकार कानून में आवश्यक प्रावधान करना चाहिए। इस मांग को लेकर 5 दिसंबर की महारैली में झारखंड से हजारों की संख्या में शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। शिक्षकों ने महारिली को सफल बनाने का संकल्प लिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


