अफरोज आलम
कांके। कांके प्रखंड के होचर गांव स्थित तेली खरिहान में शुक्रवार को तेली जतरा का आयोजन किया गया। सुबह से ही गांव की सड़कें, गलियां, मुख्य चौक, मंच और परिसर उत्सव रंग में रंगे दिखे। ग्रामीणों में खुशी और उमंग की लहर स्पष्ट दिखाई दी। ऐसा लगा मानो होचर गांव तेली पहचान और तेली गौरव का जीवंत प्रतीक बन गया हो।
आयोजन केंद्रीय तेली जतरा समिति, होचर द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शत्रुघन साहू ने की। मुख्य अतिथि धनबाद के सांसद ढुलू महतो और विशिष्ट अतिथि के रूप में बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, हरिनाथ साहू अजय शाह, अरुण साहू, फूलचंद साहू मंच पर मौजूद रहे। अतिथि के तौर पर अर्जुन साव, नूपुर गुप्ता, बलिराम साहू, विजय साहू, मदन साहू, महेश महतो, निरंजन तेली, सुनील साहू मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जतरा के अध्यक्ष शत्रुघन साहू, संजय साहू (गुड्डू), बेनी साहू, संजय साहू, पंकज कश्यप, धनेश्वर साहू, शंकर साहू, निरंजन साहू, लक्ष्मण साहू, देवेंद्र साहू सुलेंद्र साहू इत्यादि का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ढुलू महतो ने कहा तेली समाज उद्योग का जननी है। उत्पादन, उद्यम, श्रम और संसाधन का केंद्र ऐतिहासिक समाज रहा है। अब समय आ गया है कि इस पहचान को राजनीतिक और सामाजिक नेतृत्व की भूमिका में बदला जाए।
पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा तेली समाज मेहनत और उत्पादन की रीढ़ है लेकिन प्रतिनिधित्व में न्याय नहीं मिला। इसे बदलने के लिए मांग को अधिकार और अधिकार को दबाव में बदलना होगा।
राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के झारखंड के कार्यकारी अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने कहा कि पार्टी की भक्ति छोड़कर जाति की बात करनी होगी। बहुसंख्यक तेली समाज को भी आबादी के अनुसार राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लेने को होगा। तभी समाज और जाति का उत्थान होगा।
कार्यक्रम में समाज के लोक कलाकारों ने पारंपरिक ताल पर दर्शकों को झुमाया। लोग लोकप्रिय नागपुरी गीत “मोर मन घना लागे रे” पर खूब थिरके और तालियों की गड़गड़ाहट से मंच गूंजता रहा। मंच से लेकर ग्राउंड तक पूरा माहौल नाच–गान से सराबोर दिखा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


