- विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया : श्रीमती मुर्मू
नई दिल्ली। आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप-2025 जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्यों ने 6 नवंबर, 2025 राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रत्येक सदस्य को बधाई दी। कहा कि उन्होंने क्रिकेट विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है। देश और विदेश के हर कोने में लाखों भारतीय इस जीत का जश्न मना रहे हैं।
श्रीमती मुर्मू ने कहा कि यह टीम भारत का प्रतिबिंब है। वे विभिन्न क्षेत्रों, विभिन्न सामाजिक पृष्ठभूमियों और विभिन्न परिस्थितियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। लेकिन वे एक टीम हैं – भारत। यह टीम अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में भारत को दिखाती है।
राष्ट्रपति ने कहा कि टीम ने सात बार की विश्व विजेता और उस समय तक अपराजित रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराकर अपनी क्षमता में सभी भारतीयों के विश्वास को मज़बूत किया। एक कड़े मुकाबले में एक मज़बूत टीम के ख़िलाफ़ बड़े अंतर से फ़ाइनल मैच जीतना टीम इंडिया की उत्कृष्टता का एक यादगार उदाहरण है।
राष्ट्रपति ने कहा कि वे रोल मॉडल बन गई हैं। युवा पीढ़ी, खासकर लड़कियाँ, जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिन गुणों के बल पर उन्होंने इतिहास रचा है, उन्हीं गुणों के साथ वे भविष्य में भी भारतीय क्रिकेट को शीर्ष पर बनाए रखेंगी।
श्रीमती मुर्मू ने कहा कि टीम के सदस्यों ने आशा और निराशा के उतार-चढ़ाव का अनुभव किया होगा। कभी-कभी उन्हें नींद भी नहीं आई होगी। हालांकि, उन्होंने सभी चुनौतियों पर काबू पाया है। उन्होंने कहा कि न्यूज़ीलैंड पर जीत के बाद लोगों को दृढ़ विश्वास हो गया था कि मैच में उतार-चढ़ाव के बावजूद हमारी बेटियाँ ही जीत हासिल करेंगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


