पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार थम गया है। पहले चरण में 122 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इससे पहले चुनाव में बड़ा खेल हो गया। अंतिम समय में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के भाई संतोष सहनी ने नामांकन वापस ले लिया।
मुकेश सहनी के भाई संतोष सहनी ने गौरा बौराम से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया था। आखिरी समय में उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। एनडीए का कहना है कि उन्हें नामांकन वापस लेने के लिए मजबूर किया गया।
केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद ने इस मामले में तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। मंत्री ने कहा कि एनडीए निषाद समुदाय का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।
संतोष सहनी ने अब राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार अफज़ल अली खान को समर्थन देने का एलान किया है। इस क्षेत्र में विकासशील इंसान पार्टी और राजद के बीच सीट छोड़ने-लेने को लेकर विवाद था।
वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा है कि इस सीट पर दोनों पक्षों (VIP + RJD) के उम्मीदवारों के रहने से भारतीय जनता पार्टी को लाभ हो सकता था। इसलिए यह निर्णय लिया गया।
RJD ने पहले इस सीट पर अफज़ल अली खान को टिकट दिया था, लेकिन बाद में सीट VIP को देने का निर्णय हुआ। अफज़ल ने फिर भी RJD के चुनाव चिन्ह के साथ नामांकन दाखिल किया, जिसे पार्टी नेतृत्व ने स्वीकार नहीं किया। हालांकि उसे पार्टी से नहीं निकाला।
महागठबंधन के दोनों पार्टी के उम्मीदवारों के खड़ा होने से एनडीए को उम्मीद थी कि इस सीट पर वोटों का बंटवारा होगा। उसका सीधा लाभ एनडीए प्रत्याशी को मिलेगा। हालांकि ताजा घटनाक्रम में पूरा खेल ही बदल दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


