रांची। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय आयोजन के अंतर्गत 4 नवंबर को कृष्णा नगर कॉलोनी, रातू रोड गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया गया। दीवान की शुरुआत सुबह 8.15 बजे हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह के आसा दी वार कीर्तन से हुई।
प्रकाश पर्व में विशेष रूप से शिरकत करने पहुंचे विश्व विख्यात सिख पंथ के महान कीर्तनी जत्था भाई सरबजीत सिंह जी दुर्ग वाले ने “प्रभ जिओ देहों दरशन आपड़ां जित ढाढी त्रिपतावै…” और “जित पारब्रह्म चित आएआ सो घर दय वसाएआ…” एवं “कल तारण गुरू नानक आइआ…” शबद गायन कर साध संगत को गुरबाणी से जोड़ा।
श्री अनंद साहिब जी के पाठ, अरदास, हुकुम नामा एवं कढ़ाह प्रसाद वितरण के साथ सुबह 11.30 बजे विशेष दीवान की समाप्ति हुई। मंच संचालन मनीष मिड्ढा ने किया। इस मौके पर सत्संग सभा द्वारा गुरु का अटूट लंगर चलाया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने एक साथ पंगत में बैठकर गुरु का लंगर छका।
सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन के तहत तीसरा दीवान शाम 8 बजे से रात 12.30 बजे तक सजेगा। इस दीवान में भाई सरबजीत सिंह जी दुर्ग वाले तथा भाई सरबजीत सिंह जी पटना साहिब वाले शबद गायन कर साध संगत को निहाल करेंगे।
कल 5 नवंबर को प्रकाश पर्व की रात आठ बजे से मध्य रात्रि ढाई बजे तक रैन सवाई दीवान सजाया जाएगा। रात 12:15 बजे श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति होगी। श्रद्धालुओं के लिए सत्संग सभा द्वारा रात नौ बजे से गुरु का टूट नगर चलाया जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


