Jharkhand: प्रदेश भाजपा ने चार नेताओं को पार्टी से निकाला, जानें ये बड़ी वजह

झारखंड
Spread the love

रांची। गुरुवार को बड़ी खबर आई है, प्रदेश भाजपा ने अपने चार नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। आइए पूरा मामला विस्तार से जानें…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी पत्र में प्रदेश भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम जिला के चार पार्टी नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से निष्कासित किया है।

घाटशिला उपचुनाव प्रचार में इन नेताओं का आचरण पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ पाया गया है। निष्कासित किए जाने वाले नेताओं में पूर्वी सिंहभूम जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा,पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषारकांत और सक्रिय कार्यकर्ता सुरेश महली शामिल हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इससे पार्टी में हड़कंप मच गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK