रांची। बुधवार को बड़ी खबर आई है, रांची पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम की जांच में खुलासा हुआ है, कि रांची में कारोबारियों को धमकाने और लेवी वसूलने के लिए अपराधी प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह ने आपस में हाथ मिला लिया है।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कांके के रहने वाले बबलू खान, मो शाहिद, मो सेराज और पंडरा के रहने वाले रवि आनंद को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से पुलिस ने हथियार और कार बरामद की है।
बताते चलें कि, कोयलांचल शांति सेना के नाम पर कुख्यात अपराधी प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा द्वारा शहर के व्यवसायियों और कारोबारियों को फोन पर रंगदारी के लिए लगातार धमकी दिए जाने के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देशों के आलोक में एक बड़ी सफलता हासिल की गई है।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बरामद हथियार और गोली पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से मोगा (पंजाब) के रास्ते भारत लाए जाते हैं। इन हथियारों का उपयोग राजधानी रांची समेत देश के विभिन्न स्थानों पर बड़े कारोबारियों, पूंजीपतियों और व्यवसायियों में दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलने के लिए किया जाता है।
अपराधियों ने बताया कि रांची में इनामुल हक उर्फ बबलु खान अपने गुर्गों के साथ मिलकर सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान के लिए रंगदारी वसूलता है। वसूली गई राशि को सुजीत सिन्हा के गुर्गों की मदद से प्रिंस खान तक पहुंचाया जाता है, जिसे प्रिंस खान द्वारा यूएई के रास्ते पाकिस्तान भेजा जाता है।
इस राशि का उपयोग पाकिस्तान में उनके गुर्गों द्वारा अवैध हथियार की खरीद और अन्य अवैध कार्यों में किया जाता है। जो एक संगठित अंतर्राष्ट्रीय अपराध नेटवर्क की ओर इशारा करता है।
पुलिस के अनुसार, यह भी उल्लेखनीय है कि डोरंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्यभामा अपार्टमेंट के बाहर हुई हवाई फायरिंग की घटना के लिए हथियार भी इन्हीं गिरफ्तार व्यक्तियों द्वारा उपलब्ध कराए गए थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK