अलर्ट जारीः सक्रिय हुआ चक्रवात, इन 11 राज्यों में मचायेगा भारी तबाही, चेक करें अपना स्टेट

Uncategorized
Spread the love

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी है। इसका असर समुद्री इलाकों समेत भीतरी राज्यों पर भी पड़ने का अनुमान है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं…

दरअसल, भारत में मानसून भले ही लौट गया हो, लेकिन मौसम का प्रकोप अभी खत्म नहीं हुआ है। यह सप्ताह भारत के कई राज्यों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए कि, मौसम विभाग ने चक्रवात का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए चक्रवात का अलर्ट जारी किया है, जिसके 21 से जोर पकड़ने का अनुमान है।

बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में 23 अक्टूबर तक भारी बारिश होने का अनुमान है। चेतावनी जारी होते ही स्थानीय बंदरगाह खाली होने लगे हैं। आईएमडी ने बताया कि चक्रवात का असर दक्षिण प्रायद्वीप से पूर्व, पूर्वोत्तर, मध्य भारत, पश्चिम भारत से उत्तर भारत तक रहेगा।

चक्रवात का असर केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गोवा, जम्मू कश्मीर, उत्तरखंड, हिमाचल प्रदेश में देखने को मिलेगा। अंडमान-निकोबार से शुरू होकर यह चक्रवात केरल में प्रवेश करेगा।

इसके बाद राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और हिमाचल तक कहर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि 21, 22 और 23 अक्टूबर को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

20 से 24 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी है। अगले 5 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने की संभावना है।

20-24 अक्टूबर के बीच ओडिशा, अंडमान और निकोबार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं पश्चिम भारत में अगले 2 दिनों के दौरान कोंकण एवं गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में बिजली कड़कने के साथ तूफान आने की संभावना है।

इसके अलावा अगर उत्तर भारत की बात करें, तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *