विवेक चौबे
गढ़वा। विश्रामपुर विधायक सह सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह ने छठ महापर्व के आयोजन को लेकर स्थल निरीक्षण किया। साथ ही, उन्होंने समिति के लोगों के साथ बैठक भी की। छठ महापर्व को लेकर सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।
विधायक ने स्थल भ्रमण करते सभी घाटों की साफ सफाई, मेला मैदान व छठ घाटों पर टेंट की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी सहित पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। नदी में अर्घ प्रदान करने व स्नान करने के लिए जाने वाले व्रतियों को एक ही रास्ता से आना जाना पड़ता है, जिस कारण उन्हें काफी दिक्कत होती है, जिसको लेकर एक अतिरिक्त और अस्थायी सीढ़ी का निर्माण करने का भी बैठक में निर्णय लिया गया।
इस स्थल पर छठ व्रतियों की काफी भीड़ होती है। लाखों लोग यहां छठ पूजा करने आते हैं, जिसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त हो, इस मुद्दे पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। यहां पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती करने को लेकर भी निर्णय लिया गया। इसके लिए थाना को सूचित करने को निर्णय लिया गया।
समिति के वॉलंटियर को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाने का निर्णय लिए गया। सभी मंदिरों में पुजारी रहें, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि व्रतियों को पूजा अर्चना को लेजर कोई दिक्कत नहीं हो। खासकर सूर्य व भगवती मंदिरों में पूजा की व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए।
मौके पर सचिव मुरलीधर मिश्र, विधायक प्रतिनिधि अतीश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण सिंह, विभूति नारायण द्विवेदी, नवल किशोर तिवारी, असर्फी सिंह, धनंजय सिंह, निरंजन सिंह, अखिलेश सिंह, ध्रुव कुमार पाण्डेय, बटेश्वर सिंह, विनोद कुमार सिंह, शंभु नाथ सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम, रघुनंदन राम, रमेश तिवारी, कृष्णा शर्मा, जय कृष्ण विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार सिंह, देवी दयाल राम, सुखदेव साव, जयकिशुन राम, अखिलेश प्रसाद गुप्ता, राम ध्यान साव, दिलीप कुमार पांडेय सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK