बोकारो। झारखंड के बोकारो जिला के जरीडीह प्रखंड से हृद्यविदारक घटना सामने आई है, जहां भस्की गांव में एक पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली।
दोनों की पहचान दिनेश बेसरा (28) और उनकी पत्नी गीता देवी (25) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतक दिनेश बेसरा ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व रजरप्पा थाना क्षेत्र निवासी गीता देवी से प्रेम विवाह किया था।
यह दंपती संथाल समुदाय से संबंध रखता था। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि डेढ़ वर्ष बीत जाने के बावजूद दिनेश और गीता को कोई संतान नहीं हुई थी, जिससे उन्हें सामाजिक मान्यता नहीं मिल पाई थी।
इसके अलावा, यह भी बताया जा रहा है कि उनके आपसी संबंध भी ठीक नहीं थे, जिससे उनके वैवाहिक जीवन में तनाव था। ये दोनों ही कारण दंपती की आत्महत्या के पीछे की वजह माने जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना वाले दिन दंपती घर से मटन बनाकर और शराब लेकर गांव के बाहर जंगल की तरफ गए थे। बताया जाता है कि दोनों ने एक पेड़ के नीचे बैठकर साथ में मटन खाया और शराब का सेवन किया। इसके बाद दोनों ने सुसाइड कर लिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230