पिठोरिया। कांके प्रखंड ग्राम प्रधान संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रामलगन मुंडा की अध्यक्षता में कांके सरना मैदान में हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक महीने की 15 तारीख को चार पंचायत की बैठक एक साथ स्थानीय पंचायत भवन में की जायेगी।
संघ का खाता राष्ट्रीय कृत बैंक में अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के नाम से खोला जायेगा। झारखंड राज्य में पेशा कानून लगवाने की संघ झारखंड सरकार से मांग करेगा। संघ की अगली बैठक 1 नवंबर को कांके प्रखंड मुख्यालय में होगी। धन्यवाद ज्ञापन रामलगन मुंडा ने किया।
बैठक में अरुण उरांव, बैजनाथ उरांव, विजय कुमार मुंडा, सोमरा उरांव, सुरेश पाहन, राजेंद्र उरांव, गहनू मुंडा, लीला उरांव और रमेश उरांव सहित अन्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK