रांची। एमएमके हाई स्कूल, बरियातु में पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से ग्रीन डे का आयोजन 24 सितंबर को किया गया। इस अवसर पर छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के महत्व के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के निदेशक डॉ. तनवीर अहमद ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए अनमोल हैं। इनकी देखभाल और संरक्षण करना हमारी ज़िम्मेदारी है। हर बच्चे को कम से कम एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और स्वस्थ वातावरण मिल सके।
उनकी प्रेरणा से सभी छात्रों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने घरों पर एक-एक पेड़ अवश्य लगाएंगे और उसकी नियमित देखभाल करेंगे।
इस आयोजन को सफल बनाने में स्कूल की शिक्षिका सुश्री सगुफा परवीन का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने बच्चों को इस कार्यक्रम के लिए प्रेरित किया। उन्हें पौधारोपण का महत्व समझाया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


