रांची। कोल इंडिया प्रबंधन और सरकारी एवं गैर-सरकारी यूनियनों के राजनीतिक वर्चस्व की खींचतान से कोयला कामगार अत्यंत निराश और हताश हैं। दुर्गा पूजा प्रारंभ हो चुकी है। कामगारों के परिवारों को बोनस से काफी उम्मीदें थीं, किंतु प्रबंधन कुछ खास यूनियनों को संतुष्ट करने की कोशिश में श्रमिकों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उक्त बातें राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के महासचिव सह जेबीसीसीआई सदस्य राजेश कुमार सिंह ने कही।
श्री सिंह ने कहा कि कामगारों के खाते में बोनस की न्यूनतम राशि ₹1.25 लाख रुपये अग्रिम रूप में प्रदान करें। यदि राशि नहीं की जाती है, तो यूनियन ने 24 सितंबर, 2025 से सीसीएल के सभी क्षेत्रों में व्यापक आंदोलन प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। श्रमिक अघोषित हड़ताल के लिए तैयार रहें।
श्री सिंह ने कहा कि इस स्थिति से उत्पन्न किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, जनआक्रोश या उत्पादन व उत्पादकता में गिरावट की पूरी जिम्मेदारी केवल और केवल प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों की होगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


