रांची। झारखंड चैंबर के सत्र 2025-26 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की बैठक चैंबर भवन में चुनाव पदाधिकारी बिकास सिंह और पवन शर्मा की अध्यक्षता में 23 सितंबर को हुई। चुनाव पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी। वर्षभर राज्य के व्यापारियों, उद्यमियों एवं प्रोफेशनल्स के हित में कार्यरत रहने के लिए प्रेरित किया।
बैठक के दौरान झारखंड चैंबर के वर्तमान कार्यकाल के पदधारियों का चयन किया गया। सभा में सर्वसम्मति से आदित्य मल्होत्रा को चैंबर अध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया। प्रवीण लोहिया और राम बांगड़ को उपाध्यक्ष, रोहित अग्रवाल को महासचिव, नवजोत अलंग और रोहित पोद्दार को सह सचिव और अनिल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चयनित किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने चैंबर चुनाव के दौरान राज्य के व्यापार और उद्योग जगत की ओर से मिले सहयोग और समर्थन के लिए सदस्यों को धन्यवाद दिया। चैंबर को और अधिक मजबूती देने के प्रयास में व्यापारियों और उद्यमियों से अपेक्षित सहयोग की अपील की।
श्री मल्होत्रा ने कहा कि सदस्यों के भरोसे के अनुरूप मैं और हमारी पूरी कार्यसमिति के सदस्य 24 घंटे उपलब्ध हैं। व्यापारी चैंबर के सदस्य हों या नहीं, निःसंकोच हमसे अपनी समस्याएं साझा करें। पिछले कार्यकाल में चैंबर द्वारा किये गये सभी अधूरे कार्यों को पूरा करने में वर्तमान टीम अपनी साकारात्मक भूमिका निभाएगी। हम चैंबर को और अधिक मजबूती देने का प्रयास करेंगे।
बैठक के उपरांत चुनाव पदाधिकारी बिकास सिंह एवं पवन शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा एवं अन्य सभी पदाधिकारियों को पदभार सौंपा। मौके पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिषेक रामाधीन, आस्था किरण, मुकेश अग्रवाल, मनीष सर्राफ, पूजा धाढा, अनिश बुधिया, पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेडी, कुणाल अजमानी, धीरज तनेजा, किशोर मंत्री उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


