शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन शहर में निकली भव्य शोभा यात्रा

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • ढोल नगाड़े और जयकारे से गुंजायमान हुआ शहर
  • नृत्य ने सरना सनातन के अनूठे संगम को दिखाया

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने देवीमंडप पावरगंज चौक से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली। इसमें हजारों की संख्या में महिलाएं, बच्चे, युवा, बुजुर्ग सम्मिलित हुए। जय श्री राम, जय माता दी, जय मां के जयघोष और जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा।

यात्रा में मुख्य आकर्षण सुसज्जित रथ पर मां दुर्गा के विभिन्न नौ स्वरूप रूप में बिराजमान बालिकाएं थी, जिन्हें देख सभी भाव विभोर हो रहे थे। ग्रामीण क्षेत्रों से आए नगाड़ा वादक और महिलाओं की टोलियों के नृत्य ने सरना सनातन के अनूठे संगम को दिखाया। माता के सभी भक्त ध्वजा हाथों में ले कर चल रहे थे।

सभी श्रद्धालुओं का सोमवार बाजार, शास्त्री चौक, गुदरी बाजार में पुष्पवर्षा कर अभिवादन और स्वागत किया गया। ठाकुरबाड़ी मन्दिर में अगले नौ दिनों तक  कलश स्थापना के साथ नवाह्न पारायण पाठ का आयोजन किया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत लकड़ा ने सभी से शांति और सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा मानने की अपील की। कहा कि इस वर्ष भी प्रत्येक साल की तरह मेला एवं आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगा। महामंत्री मिथुन तमेड़ा ने बताया कि आने वाले दस दिन हम सभी को मिलजुलकर प्रेम से यह पावन पर्व मनाना है। इसे यादगार बनाना है।

पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग रहा। पूरी मुस्तैदी के साथ सभी अपने काम में लगे रहे। शोभायात्रा में ड्रोन से निगरानी की जा रही थी। जगह जगह पुलिस के जवान तैनात थें। शोभायात्रा ठाकुरबाड़ी नवापरायण पाठ और यज्ञ स्थल पर जाकर संपन्न हुआ। सभी भक्तों को फल और प्रसाद वितरित किए गए।

शोभा यात्रा में ओम प्रकाश सिंह, राजेंद्र खत्री, मनीर उरांव, परमेश्वर साहू, जय प्रकाश शर्मा, अजय मित्तल, मनोज कुमार गुप्ता, अजय पंकज, सुनील अग्रवाल, मोहन दुबे, नीलेश गुप्ता, आनंद पांडे, मनीर उरांव, राजकुमार वर्मा, जीवन राज, दीपक सर्राफ, अशोक घोष, दिनेश पांडे, सरोज प्रजापति, रोहित साहू, किनेश्वर महतो, संदीप पोद्दार, सूरज अग्रवाल, महेंद्र महतो, उदय दत्ता, विक्की कसेरा, दिनेश पांडे, आनंद कुमार सोनी, राहुल अग्रवाल, सुमित घोष, रोहित ओझा, देवेंद्र मंडल, उमेश सिंह, विपुल तमेडा शामिल थे।

इसके अलावा दुर्गा प्रजापति, ब्रजेश सिंह, मृत्युजय मधुर, दीपक साहू, अशोक रजक, सुजीत सिंह, मुन्ना कुमार, रवि वर्मा, सुशील कुमार, संजय महतो, सचिन सिंघानिया, मुरली अग्रवाल, डब्‍ल्‍यू राय, विनोद सिंह, सत्यम कुमार, संगीता कुमारी, राजकुमार साहू, कपिल मिश्रा, आनंद गोयल, विक्रांत कुमार, डीसी कर्मकार, अभिनव कुमार, सूरज ठाकुर, हिमांशु केसरी, चंदन गोप, अंकित कुमार, चंदन साहू, सीताराम चौधरी, लोकेश राय, राजा कुमार, सूरज साहू, राहुल राजबाला, सुशांत गुप्ता, अजय साहू, सनी साहू सहित अन्य माता रानी के भक्त शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *