विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के तत्वावधान में सेवा सप्ताह के चौथे दिन रविवार को विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर विशेष जागरुकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जायंट्स आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने की।
इस दौरान गढ़वा सदर अस्पताल और ब्लड बैंक परिसर में बेटी बचाओ, भ्रूण हत्या, बेटी शिक्षित और ब्लड डोनेशन अवेयरनेस से संबंधित आकर्षक बैनर लगाए गए, ताकि आने-जाने वाले लोग इसे पढ़ें, समझें और समाज में जागरूकता का वातावरण तैयार हो।
अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने अपने संबोधन में कहा कि बेटियां समाज की ताकत हैं। उन्हें पढ़ाना और सम्मान देना हर किसी की जिम्मेदारी है। साथ ही रक्तदान करना सबसे बड़ा मानवीय कर्तव्य है, जिससे हम किसी की जान बचा सकते हैं।
इस मौके पर उत्तम जायसवाल ने कहा कि जब-जब अत्याचार बढ़े हैं, बेटियों ने इतिहास गढ़ा है। कन्या भ्रूण हत्या कर समाज स्वयं अपने भविष्य को अंधकारमय बना रहा है। हमें बेटियों को पढ़ाना, सम्मान देना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना चाहिए।
उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को कम से कम चार महीने में एक बार स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आगे आकर समाज में रक्तदान की परंपरा को मजबूत करें।
इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, डायरेक्टर डॉ. आशीष गुप्ता, उत्तम जायसवाल, मेडिकल ऑफिसर अशोक सोनी, ब्लड को-ऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार, ब्लड बैंक टेक्नीशियन प्रदीप कुमार, सदर अस्पताल की नर्सें सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम में सभी ने संकल्प लिया कि वे इन सामाजिक संदेशों को अपने-अपने गांव और मोहल्लों तक पहुंचाएंगे। समाज में बदलाव की दिशा में योगदान देंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK