नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स 2.0 पर आयोजित एक कार्यक्रम में मेक इन इंडिया के 100 रुपए के रंगीन सिक्के का अनावरण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर, 2014 को मेक इन इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत की थी।
मेक इन इंडिया, भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक उद्यम अभियान है, जिसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय कंपनियों को भारत में अपनी विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। इसका उद्देश्य भारत को विदेशी निवेश के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्य बनाना है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य भारत में अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों में रोज़गार सृजन, कौशल और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देना है।
सिक्को का संग्रहण और अध्यन करने वाले प्रसिद्ध मुद्राशास्त्री बीकानेर के सुधीर लुणावत के अनुसार भारत में की कोलकाता टकसाल में बने इस खास सिक्के का कुल वजन 35 ग्राम है। इसमें 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, 5 प्रतिशत जस्ता तथा 5 प्रतिशत निकल का मिश्रण है।
सिक्के के एक तरफ मध्य में उभरी हुई शेर की छवि है, जिसके ऊपरी परिधि पर हिंदी में और नीचली परिधि पर अंग्रेजी में मेक इन इंडिया की 10वीं वर्षगांठ लिखा है। शेर के चित्र के चारों और विज्ञान प्रौद्योगिकी, कृषि और कंप्यूटर प्रौद्योगिकी को दर्शाने वाले आठ रंगीन चिन्ह है। शेर के चिन्ह के नीचे वर्ष 2025 लिखा होगा।
सिक्के की दूसरी तरफ अशोक स्तम्भ का चिन्ह है, जिसके नीचे रुपए के प्रतीक चिन्ह के साथ मूल्यवर्ग 100 लिखा है। इसके दाएं और बाएं हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में भारत व रुपये लिखा है। यह सिक्का कभी प्रचलन में नहीं आयेगा। कुछ ही समय में भारत सरकार की कोलकाता टकसाल द्वारा इसकी बिक्री की जायेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK