- विजेताओं को साहित्यिक पुस्तक पुरस्कार स्वरूप दिया गया
लक्ष्मी प्रसाद सिंह
पलामू। हिंदी दिवस पर मेरा युवा भारत के तत्वावधान में हुसैनाबाद प्रखंड के काजरात नावाडीह स्थित राहुल साइंस एकेडमी में हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का किया गया। इसका उद्देश्य हिंदी भाषा के महत्त्व को उजागर करना और युवाओं में हिंदी के प्रति प्रेम, सजगता और साहित्यिक रुचि को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय युवा समन्वयक सतीश शर्मा ने कहा कि हिंदी भारत की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। यह केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, संस्कृति और पहचान की अभिव्यक्ति भी है।
प्रतियोगिता में 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम आयुष कुमार, द्वितीय सुप्रिया कुमारी और तृतीय अमीषा कुमारी रहे। विजेताओं को युवा कवि विनोद सागर द्वारा रचित लघुकथा-संग्रह ‘संभावना अभी जीवित है’ की पुस्तक भेंट की गई।
कार्यक्रम में प्रिया कुमारी, संगीता कुमारी, सत्य कुमारी, कीर्ति कुमारी, अर्चना कुमारी, रागिनी कुमारी, संध्या कुमारी, सुमन कुमारी, विशाल कुमार यादव, विकास पाठक, सागर कुमार, नीरज कुमार, ज्योति कुमारी, आयुष कुमार, आर्यन कुमार, अनुज कुमार, सौरव कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK