पिठोरिया। पुलिस मुख्यालय में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में पिठोरिया थाना प्रभारी अभय कुमार को ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। लुंबा उरांव हत्याकांड का त्वरित उद्भेदन करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि 21 अगस्त, 2025 को क्षेत्र के राढ़हा गांव निवासी लुंबा उरांव की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड का उद्भेदन पिठोरिया थाना प्रभारी अभय कुमार के द्वारा सिर्फ आठ घंटे में किया गया था।
इस मौके पर ग्रामीण एसपी ने कहा कि अभय कुमार ने तत्परता और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए कम समय में घटना का खुलासा किया, जो पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करता है।
थाना प्रभारी ने वरीय पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी अपराध नियंत्रण के लिए इसी तरह तत्परता दिखाई जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


