पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया बिशुनपुरा थाना का भ्रमण

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा। पीएम श्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अमहर खास के वर्ग आठ के लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को बिशुनपुरा थाना भवन का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में बच्चे थाना परिसर पहुंचे।

पुलिस अवर निरीक्षक मिन्नतुला खान ने उन्हें थाना की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया सहित थाना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से दीं। उन्होंने बच्चों को बताया कि पुलिस किस प्रकार समाज में अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और सहायता कार्य करती है।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य अमहर खास भरदुल चंद्रवंशी, विद्यालय के शिक्षकगण, पुलिस जवान तथा ग्रामीण भी मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं ने भी उत्सुकता से प्रश्न पूछे जिनका समाधान पुलिस अधिकारियों ने सरल शब्दों में किया।

प्रधानाध्यापक श्री द्विवेदी ने कहा कि ऐसे भ्रमण से बच्चों में कानून एवं अनुशासन के प्रति जागरुकता बढ़ती है। वे समाज के जिम्मेदार नागरिक बनते हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK