Jharkhand: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को धमकी देने वाला वाराणसी से गिरफ्तार, आरोपी निकला डॉक्टर

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी युवक को कल यानी गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी जयंत कुमार सिंह की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से हुई है। वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में रोडवेज की बस से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी जयंत सिंह पेशे से एक डॉक्टर हैं। उसने नॉर्थ-ईस्ट से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। हाल ही में उसने पीजी के लिए नीट भी क्वालीफाई किया है।

पुलिस की शुरूआती पूछताछ में आरोपी जयंत सिंह ने बताया कि उसने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को फोन कर सिर्फ यह पूछा था कि उन्हें रोहिंग्या लोगों से इतनी हमदर्दी क्यों है।

उसने मंत्री को जान से मारने की धमकी देने की बात से साफ इंकार किया है। जानकारी के अनुसार जयंत का घर मेघालय के शिलांग में भी है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बोकारो पुलिस वाराणसी के लिए रवाना हो गयी है।

यहां बताते चलें कि, 7 सितंबर, रविवार की देर रात मंत्री इरफान अंसारी को कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली थी। मंत्री के अनुसार कॉल पर आरोपी युवक ने कहा था कि “तुम बस इंतजार करो, तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे”।

उन्होंने बताया था कि उत्तर प्रदेश से आए एक कॉल पर मुझे साफ शब्दों में कहा गया कि “जिस तरह वहां मुसलमानों का सफाया कर दिया, उसी तरह अब झारखंड की बारी है और तुम्हें भी मिटा देंगे”।  इसके बाद पुलिस हरकत में आ गयी थी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK