स्वास्थ्य विभाग में 35 पदों पर नियुक्ति पत्र वितरण

झारखंड
Spread the love

  • उपायुक्त ने जिम्मेदारी और निष्ठा से कार्य करने का दिया संदेश

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने विभिन्न पदों पर चयनित 35 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उपायुक्त ने सभी नव-नियुक्त कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का कार्य सीधे जनजीवन से जुड़ा है। इसलिए प्रत्येक कर्मी को अपनी जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निभानी होगी।

उपायुक्त ने यह भी कहा कि गुणवत्तापूर्ण कार्य ही आपकी पहचान बनेगी और इससे न केवल जिले की स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगी बल्कि गुमला की प्रगति में भी योगदान मिलेगा। इस दौरान मुख्य रूप से सिविल सर्जन गुमला एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK