गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा में विशेष दीवान सजाया गया

झारखंड
Spread the love

रांची। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा कृष्णा नगर कॉलोनी में रोजाना सजने वाले सुबह के दीवान में रविवार की सुबह 8.30 बजे से साध संगत द्वारा श्री जपुजी साहिब का सामूहिक पाठ पढ़ा गया। गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेंदर सिंह ने वाहेगुरु जी से अरदास कर प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे पंजाब एवं आसपास के राज्यों के लोगों की सलामती की अरदास की।

सत्संग सभा के प्रधान अर्जुन देव मिढ़ा ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पंजाब में बाढ़ से स्थिति भयावह हो गई है। पंजाब सैलाब में डूब रहा है। अब तक बारिश-बाढ़ में 47 लोगों की मौत की खबर है। 1900 से ज्यादा गांवों में पानी भरा हुआ है।

करीब चार लाख की आबादी बुरी तरह बाढ़ से प्रभावित हुई है। 21 हजार लोगों को तो सैलाब में डूबने से बचाकर सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया जा चुका है, लेकिन सैलाब की मुसीबत अभी खत्म नहीं हुई है। वाहेगुरु जी की मेहर से सब कुछ जल्दी ठीक होने की कामना है।

दीवान में सुरेश मिढ़ा, मनीष मिढ़ा, हरगोविंद सिंह, मोहन काठपाल, हरीश मिढ़ा, रमेश पपनेजा, इंदर मिढ़ा, आशु मिढ़ा, नवीन मिढ़ा, राकेश गिरधर, शीतल मुंजाल, रेशमा गिरधर, इंदु पपनेजा, नीता मिढ़ा, ममता थरेज़ा, बिमला मिढ़ा समेत अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK