
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से 2 सितंबर को आदिवासी छात्र संघ की रांची विश्वविद्यालय समिति का एक शिष्टमंडल मनोज उरांव के नेतृत्व में राज भवन में मिला। राज्यपाल को राज्य विश्वविद्यालय विधेयक-2025 से संबंधित ज्ञापन समर्पित किया।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि राज्य विश्वविद्यालय विधेयक-2025 पर छात्र संगठनों, शिक्षक संगठनों एवं बुद्धिजीवियों ने अपना विरोध दर्ज किया है। शिष्टमंडल का कहना था कि यह विधेयक विश्वविद्यालय की स्वायत्तता, छात्र संघ चुनाव और राज्यपाल के अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
इसके अतिरिक्त शिष्टमंडल ने राज्यपाल का विश्वविद्यालय प्रशासन, प्रवेश परीक्षा तथा सत्र नियमितीकरण से संबंधित मुद्दों पर भी ध्यान आकृष्ट किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK