उर्वरक केन्द्रों का औचक निरीक्षण, अनियमितता पर होगी कठोर कार्रवाई

झारखंड
Spread the love

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। जिले में किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध हो। किसी भी स्तर पर कालाबाजारी या अनियमितता की स्थिति नहीं बने। इसे सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर सभी अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरों पर अधिकारियों ने विभिन्न उर्वरक केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।

इसके लिए पूर्व में ही तीनों अनुमंडल स्तरों पर विशेष निरीक्षण दल का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी कर रहे हैं। इसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अंचल अधिकारी भी शामिल हैं। इसी प्रकार प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। उसका प्रतिवेदन जिला कार्यालय को उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसकी मॉनिटरिंग स्वयं उपायुक्त द्वारा की जा रही है।

आज किए गए औचक निरीक्षण के दौरान उर्वरकों की उपलब्धता और भंडारण की स्थिति, विक्रय दर एवं एम०आर०पी० के पालन, विक्रय पंजी और अभिलेखों की स्थिति और किसानों को रसीद उपलब्ध कराए जाने जैसे पहलुओं की जांच की गई।

उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की ठगी, मनमानी दर पर विक्रय या भंडारण में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उपायुक्त ने यह भी कहा है कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। यदि किसी प्रतिष्ठान पर कालाबाजारी या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर औचक निरीक्षण की यह प्रक्रिया लगातार चलती रहे, ताकि किसानों को समय पर और निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध हो सके। उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK