Jharkhand: लातेहार के नाबालिग मजदूर की बेंगलुरु में मौत, मचा कोहराम

झारखंड
Spread the love

लातेहार। दुखद खबर आई है। झारखंड के लातेहार जिले के एक नाबालिग मजदूर की बेंगलुरु में मौत हो गयी है। इस दुखद सूचना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर लातेहार के नेतरहाट थाना क्षेत्र के  लूरगुमी खुर्द ग्राम निवासी शंकर नायक के 17 वर्षीय पुत्र कुश नायक की मौत बेंगलुरु में हो गयी। मृतक के पिता शंकर नायक ने बताया कि वह चार महीने पहले ही मजदूरी करने बेंगलुरु गया था।

उन्‍हें अचानक खबर मिली कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसके पुत्र की मौत हो गयी है। तब से घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्‍होंने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है।

अपने बेटे का शव लाने तक के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं। शव को बेंगलुरु में रखा गया है। उन्‍होंने स्थानीय प्रशासन से कुश नायक का शव महुआडांड़ तक लाने की अपील कि है, ताकि वे उनका अंतिम संस्कार कर सकें।

कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद ने बताया कि विधायक रामचंद्र सिंह को इस घटना की जानकारी दी गयी है। उन्‍होंने महुआडांड़ बीडीओ सह सीओ संतोष बैठा को शव को घर तक लाने के लिए समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। विधायक ने गरीब परिवार को हर संभव मदद तत्काल देने की बात कही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK