विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्तरी भाग जिला परिषद सदस्य सुषमा कुमारी के नेतृत्व में कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित बिजली ग्रिड के समीप कांडी-मझिआंव मुख्य सड़क पर बैठकर सोमवार को धरना दिया। उन्होंने ढबरिया गांव के सड़क निर्माण के लिए नाराजगी व्यक्त की।

जिला परिषद सदस्य के मुताबिक कांडी ग्रिड से होकर ढबरिया गांव जाने वाली लगभग एक किलोमीटर कच्ची सड़क पर वर्षा के कारण जल जमाव हो गया है। वह कीचड़ में तब्दील हो गई है, जिससे उक्त सड़क से होकर छोटी-बड़ी वाहनों का आना-जाना तो दूर राहगीर व ग्रामीणों को पैदल-पांव भी आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
सुषमा कुमारी ने बताया कि आजादी के 79 वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद उक्त गांव के ग्रामीण बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। गांव की अति महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण के लिए पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर, उपायुक्त, उप विकास आयुक्त व प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित व मौखिक आवेदन देकर गुहार लगा चुकी है।, किंतु किसी ने पहल नहीं की।
इस सम्बंध पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए वरीय अधिकारी को सूचित किया जाएगा। मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, राजू राम, विजय राम, कमलेश राम, रीमा देवी, आशीष राम, आरती देवी, फूलमती देवी, जगती देवी, उमेश राम, सुशीला देवी, नीतू देवी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK