विशुनपुरा में नए सीओ खगेश कुमार ने संभाली कमान

झारखंड
Spread the love

  • अब नहीं भटकेंगे लोग, समस्याओं का होगा त्वरित निपटारा : खगेश कुमार

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। विशुनपुरा अंचल के नए अंचलाधिकारी खगेश कुमार ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। उन्हें यह जिम्मेदारी बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार ने सौंपी। पदभार ग्रहण के बाद निवर्तमान सीओ ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया। सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में सीओ खगेश कुमार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित निपटारा करना होगा। उन्होंने कहा कि अब किसी भी नागरिक को अपनी परेशानी लेकर अंचल कार्यालय में बार-बार भटकना नहीं पड़ेगा।

नए सीओ ने कहा कि वे पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करेंगे। जनता को बेहतर सेवा उपलब्ध कराना ही उनका मुख्य उद्देश्य होगा।

मौके पर मौजूद प्रखंड के विभिन्न कर्मियों और अंचल कर्मचारियों ने भी नए सीओ को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इधर, क्षेत्रवासियों में भी उनके पदभार ग्रहण करने से नई उम्मीदें जगी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समस्याओं का त्वरित समाधान होता है तो विकास कार्यों को भी नई गति मिलेगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *