प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया, छात्र पुरस्‍कृत

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। डॉ राम मनोहर लोहिया प्लस-टू उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश बैठा थे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ अमरेंद्र कुमार के स्वागत भाषण और स्वागत नृत्य से हुई।

विधायक सुरेश बैठा ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों का सर्वाधिक प्रतिशत से उत्तीर्ण होना काबिले-तारीफ है। इस अवसर पर विधायक के द्वारा बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। विधायक ने विद्यालय की चहारदीवारी और बहु उपयोगी वृहद भवन देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, सदन साहू, जाकिर हुसैन, बलराम साहू, संगीता एक्का, रीता कुमारी, रंजीत कुमार पांडे, राजीव रंजन, जावेद अंसारी, बादल मुंडा, समल राम पाहन, सुखराम उरांव, शैला कुल्लू, कंचन कुमारी, अभिभावक एवं छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रदीप शर्मा ने किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK