Jharkhand Weather : रांची। मानसून ट्रफ रांची से होकर गुजर रहा है। इसका असर कल यानी 22 अगस्त से देखने को मिलेगा। इसकी वजह से 22 और 23 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वज्रपात का अलर्ट भी है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 21 अगस्त, 2025 को दी।
तापमान में बदलाव होगा
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 2 दिन कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

सभी जगहों पर बारिश
केंद्र के अनुसार 22 से 26 अगस्त तक राज्य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
आंधी-वज्रपात की आशंका
केंद्र के अनुसार 22 से 25 अगस्त तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।
यहां भारी बारिश संभव
केंद्र के अनुसार 22 अगस्त को मध्यवर्ती और निकटवर्ती उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा जिलों में देखने को मिलेगा।
केंद्र के अनुसार 23 अगस्त को उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा,पश्चिमी सिंहभूम जिलों में देखने को मिलेगा।
केंद्र के अनुसार 24 अगस्त को दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रांची, खूंटी, रामगढ़, गुमला, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम में देखने को मिलेगा।
केंद्र के अनुसार 25 अगस्त को पश्चिमी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, गुमला जिलों में देखने को मिलेगा।
यहां बहुत भारी बारिश होगी
केंद्र के अनुसार 22 और 23 अगस्त को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार में देखने को मिलेगा।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK