जनसुनवाई के दौरान दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता पर हमला

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने दिल्‍ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया। आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। कांग्रेस ने इसे गृह मंत्रालय की विफलता बताया। दिल्‍ली विधानसभा में प्रतिपक्ष की नेता ने इसकी निंदा की।

जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला हुआ। मौके पर मौजूद अंजलि ने कहा कि यह बहुत गलत हुआ है। जनसुनवाई पर सबका हक है। अगर कोई बहरूपिया उन्हें थप्पड़ मार सकता है, तो यह बहुत बड़ी बात है। मैं वहीं थी। वह व्यक्ति बोल रहा था और उसने अचानक थप्पड़ मार दिया। पुलिस उसे ले गई है।

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आप नेता आतिशी ने ट्वीट किया, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।”

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह गृह मंत्रालय की विफलता है। इसकी उचित जांच होनी चाहिए।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना नाम राजेश खिमजी बताया है। बताया है कि वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। उसके नाम और पते की पुष्टि की जा रही है। उसके दस्तावेज़ों की जांच भी की जा रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *