नाइजर में अगवा के परिजनों ने उपायुक्त से सकुशल वतन वापसी की लगाई गुहार

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। जिले के बगोदर प्रखंड के पांच प्रवासी मजदूरों को अफ्रीकी देश नाइजर में उग्रवादियों ने बीते अप्रैल माह में अगवा कर लिया। घटना के चार महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक मजदूरों की सकुशल रिहाई नहीं हो पाई है। इसी को लेकर मंगलवार को अगवा मजदूरों के परिजन उपायुक्त के जनता दरबार पहुंचे। मजदूरों की वतन वापसी की गुहार लगाई।

परिजनों का कहना है कि मजदूर असुरक्षित हालात में फंसे हुए हैं। घर लौटना चाहते हैं। अगवा परिवार लगातार राज्य और केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। आर्थिक स्थिति भी बिगड़ गई है। परिवारों को खाने-पीने की दिक्कत हो रही है। बच्चों की स्कूल फीस तक नहीं चुकाई जा रही। बीमार परिजनों का इलाज तक प्रभावित हो रहा है।

जनता दरबार में परिजन उपायुक्त रामनिवास यादव से मिले। उपायुक्त ने उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनी। भरोसा दिलाया कि मामले की पूरी जानकारी उच्च अधिकारियों एवं विदेश मंत्रालय को भेजी जाएगी, ताकि मजदूरों की जल्द से जल्द सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित हो सके।

जानकारी हो कि बगोदर प्रखंड के पांच प्रवासी मजदूरों को 25 अप्रैल को नाइजर में हथियारबंद अपराधियों ने अगवा कर लिया था। अपहृत मजदूरों में गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दोंदलो के चंद्रिका प्रसाद महतो, फलजीत महतो, राजू महतो, संजय महतो और मुंडरो के उत्तम महतो शामिल हैं।

प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकन्दर अली ने सरकार से अपहृत मजदूरों की रिहाई और सुरक्षित वापसी की मांग की है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *