आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के सदर थाना क्षेत्र के जुरिया गांव में घरेलू विवाद में पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। पति की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

यह मामला रविवार को घटी। स्थानीय लोगों के मुताबिक बिहार उरांव ने आपसी विवाद में गुस्से से अपनी पत्नी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद पत्नी ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। गंभीर रूप से घायल बिहार उरांव को परिजन तत्काल सदर अस्पताल ले गये। उसका इलाज चल रहा है।
चिकित्सकों के मुताबिक अधिक खून बह जाने से मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना था कि दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था। हालांकि मामला इतना बढ़ जायेगा, ये किसी ने सोची भी नहीं थी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK