Weather Update : बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, जानें अपने राज्‍य का हाल

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

Weather Update : नई दिल्‍ली। बारिश ने देश के कई राज्‍यों में तबाही मचा रखा है। उत्‍तराखंड में भूस्‍खलन होने से कई जानें चली गई है। उत्‍तर प्रदेश, बिहार सहित कई राज्‍यों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। अगस्त में सामान्य स्तर की बारिश की उम्मीद है। सितंबर में अतिरिक्त बारिश होने की प्रबल संभावना है। आईएमडी ने कई राज्‍यों के लिए आज यानी 15 अगस्‍त को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ये है राज्‍यवार स्थित

हिमाचल प्रदेश : येला अलर्ट जारी किया है; भारी बारिश का ख़तरा 15–20 अगस्त तक बने रहने की संभावना है। इससे चट्टानों के गिरने, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा बना हुआ है। सड़कें, पावर सप्लाई और स्कूलों पर भारी असर पड़ा है।

महाराष्ट्र (मध्य महाराष्ट्र, कोकण व गोवा) : 17–18 अगस्त के लिए मध्‍य महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कोकण और गोवा में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है, जो 18 तक जारी रहेगा। घाटी इलाकों में बारिश 20 अगस्त तक बनी रहने की संभावना है। पुणे शहर में 16 अगस्त से हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर व हैदराबाद : दिल्ली-एनसीआर और हैदराबाद में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। गंभीर बारिश और बाढ़ की चेतावनी। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर की करीब पहुंच गया है।

ओडिशा और अन्य राज्य : ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में ज़्यादा बारिश और संभावित व्यवधान की तैयारियां किए जाने की सलाह दी गई है।

तेलंगाना : पूरे राज्य में अलर्ट जारी है। खासतौर पर हैदराबाद में। रेड अलर्ट जारी किए गए हैं। मेडक, संगरेड्डी और विकराबाद ज़िलों में अत्यधिक बारिश की संभावना।

बिहार : कई जिलों (जैसे कि सुपौल, अररिया, किशनगंज) में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। विशेषकर किशनगंज में अत्यधिक बारिश की संभावना है। 27 जिलों में तूफ़ान, बिजली और तेज बारिश की चेतावनी है।

झारखंड : पूरे राज्‍य में येलो अलर्ट जारी है। मौसम केंद्र ने शुक्रवार तक तूफ़ान और बिजली गिरने की आशंका जताई है।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *