Jharkhand Weather : स्‍वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष मौसम बुलेटिन जारी

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। स्‍वतंत्रता दिवस यानी 15 को लेकर रांची मौसम केंद्र ने विशेष मौसम बुलेटिन जारी किया है। इसके के अनुसार झारखंड में अधिकतर इलाकों में आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। यह जानकारी केंद्र के प्रमुख डॉ. बाबुराज पी.पी ने दी।

झारखंड का मौसम

राज्य के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ एक-दो दौर बारिश की संभावना। शेष हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक की गतिविधियां हो सकती हैं।

आंधी-वज्रताप संभव

राज्य के कुछ अलग-थलग स्थानों पर तेज गति से हवा चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है। अधिकतम तापमान 29 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

रांची शहर का मौसम

राजधानी में भी आसमान बादलों से घिरा रहेगा और एक-दो दौर हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान।

चेतावनी भी जारी

मौसम विभाग ने 15 अगस्त को गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सावधान रहने और खुले में बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की सलाह दी गई है।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK