रांची। रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद स्व. गुरु शिबू सोरेन का श्रद्धकर्म कार्यक्रम है। इसके मद्देनजर 16 अगस्त को सिकिदिरी-गोला (रामगढ़) जाने वाले मार्ग के रूट में बदलाव किया गया है। इसका आदेश रांची के पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने जारी किया है।
पुलिस प्रशासन ने इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा है। यह प्रतिबंध श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आने-जाने वाले मार्गों पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाया गया है।
ये हुआ है बदलाव
ओरमांझी ब्लॉक चौक से सिकिदिरी होते हुए गोला (रामगढ़) की तरफ जाने वाले मार्ग पर सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश व परिचालन पूरी तरह वर्जित रहेगा।
सिल्ली, मुरी से होते हुए गोला (रामगढ़) जाने वाले मार्ग पर सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश व परिचालन पूरी तरह वर्जित रहेगा।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


