आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। जिले के मुख्य डाक कार्यालय से मंगलवार को ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत भव्य जागरुकता तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह रैली आरया ब्रांच के पोस्ट मास्टर राधेश्याम प्रजापति के नेतृत्व में बंदे मातरम् नारे के साथ निकाली गई। यात्रा साइडिंग बस स्टैंड होते हुए बाबा मठ कोर्ट रोड पहुंची। पुनः पोस्ट ऑफिस लौटी।

पोस्टमास्टर रामशरण साहू ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस एवं हर घर तिरंगा को लेकर पोस्ट ऑफिस में राष्ट्रीय ध्वज सभी के लिए 25 रुपये में उपलब्ध है। इच्छुक व्यक्ति डाक कार्यालय से तिरंगा खरीद सकते हैं।
रैली में डाक सहायक चितरंजन महतो, अनूप टोप्पो, उत्तम तिग्गा, अनुज राम, नूतन राम, रिया गुप्ता, कौशलेंद्र कुमार, विपिन पाल, कौशल भारती, राजीव वर्मा, रचना कुमारी, बिहारी राम, संतोष सिंह, इकबाल अंसारी आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK