रांची। दो दिवसीय जनजातीय महोत्सव का शुभारंभ आड्रे हाउस में 12 अगस्त को हुआ। झारखंड सरकार के पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग और भारतीय लोक कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में इसका आयोजन किया जा रहा है।
महोत्सव के प्रथम सत्र में भारतीय लोक कल्याण संस्थान के द्वारा सोहराई चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें हजारीबाग की प्रसिद्ध सोहराई कलाकार अनीता देवी ने झारखंड के विभिन्न जिला से आए प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद, लोहरदगा के 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय लोक कल्याण संस्थान के सचिव कुणाल सिंह, युवा नाट्य संगीत अकादमी के निदेशक ऋषिकेश लाल, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार, गुलशन कुमार ने किया।
इस अवसर पर राजकुमार, काजल, अमित कुमार राम आदि लोग उपस्थित थे। दो दिवसीय महोत्सव का समापन बुधवार को आड्रे हाउस में समापन होगा। यह जानकारी कुणाल सिंह ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK