
संजय यादव
देवघर। एम्स देवघर में कार्यकारी निदेशक के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न हितधारकों ने भाग लेकर तंबाकू नियंत्रण के प्रयासों को मजबूत किया।
सम्मेलन में मेडिकल और डेंटल कॉलेज के संकाय सदस्य, सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, जिला प्रशासन, वाणिज्य मंडल के सदस्य, पांडा धर्मरक्षिणी सभा के प्रतिनिधि और वाइटल स्ट्रैटेजीज के विशेषज्ञ शामिल हुए।
उप विकास आयुक्त पियूष सिन्हा ने तंबाकू की आपूर्ति व मांग पर शोध, इसकी आसान उपलब्धता पर नियंत्रण और व्यवहारिक परिवर्तन के माध्यम से खपत घटाने की आवश्यकता पर बल दिया।
सम्मेलन में एम्स तंबाकू नियंत्रण परियोजना (वाइटल स्ट्रैटेजीज द्वारा वित्त पोषित) की रिपोर्ट का विमोचन किया गया। इस परियोजना का उद्देश्य देवघर को तंबाकू मुक्त जिला बनाने के लिए साक्ष्य-आधारित हस्तक्षेपों को आगे बढ़ाना है। इसमें जन जागरुकता, नीति प्रवर्तन और हितधारकों के सहयोग पर विशेष जोर है।
कार्यक्रम को डीन (शैक्षणिक), डीन (अनुसंधान), डीन (छात्र कल्याण) और चिकित्सा अधीक्षक ने विचार रखें। उन्होंने संस्थान की सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया।
कार्यक्रम के तहत नवीन तंबाकू नियंत्रण रणनीतियों पर ई-पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागियों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रदर्शित किया गया। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK