Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 9 अगस्‍त, 2025 का राशिफल

मेष

बजट का ध्यान रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। संयम से काम लें।

वृष

कोई रुका हुआ कार्य उसे पूरा करने का प्रयास करें तो सफल होंगे। आनंदित रहेंगे। अपने कार्यकौशल से शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। सेहत का ख्‍याल रखें।

मिथुन

दिन अनुकूल है। कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी। सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी से वाद-विवाद होने से कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है।

कर्क

यात्रा का योग बना हुआ है। भाग्य का साथ मिलेगा। दिन शुभ और उन्नतिदायक है। बिगड़े कार्य बनने लगेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।

सिंह

प्रिय वस्तु का ध्यान रखें। लापरवाही से कोई चीज गुम हो सकती है। गुप्त शत्रु हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक जीवन में संयम से काम लेना होगा।

कन्या

प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने में सफलता मिलेगी। कार्य-व्यवहार से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं।

तुला

दिन धनदायक और आनंददायक है। शत्रुओं और विरोधियों का प्रभाव कम होगा। भाग्य प्रबल रहेगा। आय के नए साधन बनेंगे। प्रयास के अनुरूप सफलता मिलेगी।

वृश्चिक

प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। नई योजनाएं लाभ देंगी। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। प्रेम प्रसंग में सफलता और आनंद प्राप्त होगा।

धनु

क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। मन बेचैन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। खान-पान और वाणी पर संयम रखना जरूरी है।

मकर

पराक्रम में वृद्धि होगी। मनोबल बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। शुभ दिन है। ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

कुंभ

रुके धन की प्राप्ति होगी। शेयर आदि में भी धन का निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में दिन अनुकूल रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

मीन

प्रयास से काम में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का विचार हो सकता है। मनोरंजन कार्यों पर खर्च हो सकता है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *