
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। पीएम श्री राजकीयकृत मध्य विद्यालय, नवाडी पाड़ा में रक्षाबंधन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वनिर्मित राखियों का उपयोग करते हुए एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधी। आपसी रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सवमय वातावरण से भर गया था। छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई सुंदर राखियों ने सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों के लिए स्वादिष्ट खीर, पूड़ी और छोले का प्रबंध किया गया था। इसके साथ ही ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभक्ति का संदेश देते हुए विद्यार्थियों ने सैनिकों और पुलिसकर्मियों के लिए तिरंगा राखियों का निर्माण कर उन्हें जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से भेंट किया। यह पहल बच्चों में राष्ट्रप्रेम और संवेदनशीलता का भाव जगाने का प्रेरणादायक उदाहरण बना।
इस आयोजन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण राम, वरीय शिक्षक राहुल कुमार, शिक्षिका नेमहंती मिंज, सुमित्रा टोप्पो, मनीष कुमार, नीलम कुमारी, संयोजिका यमुना देवी, माता समिति सदस्य सुमन देवी, पुष्पा देवी, सुनीता देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिक्षकों ने बच्चों को भारतीय परंपरा, भाईचारा और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए उत्सव का नेतृत्व किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ना केवल रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक पर्व को मनाना था, बल्कि बच्चों में सामाजिक एकता, रचनात्मकता और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना भी था।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK