मंडरा गोलीकांड के चार आरोपी गिरफ्तार, साक्ष्य भी बरामद

झारखंड अपराध
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

कांडी (गढ़वा)। कांडी थाना क्षेत्र के मंडरा गांव में 30 जुलाई को हुई सुनील परासवान की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ कुमार चौबे उर्फ रोहन चौबे, रोहित दुबे, विहुलेश्वर दुबे और विकास दुबे शामिल हैं।

घटना को लेकर मृतक की पत्नी के आवेदन पर कांडी थाना में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें सात नामजद और कुछ अज्ञात अभियुक्तों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना के दिन सुबह करीब सात बजे सुनील पासवान अपने मवेशियों को लेकर गांव से बाहर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुराना जमीन विवाद बना कारण

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना का कारण पूर्व से चला आ रहा जमीन विवाद है। बताया जा रहा है कि मृतक को इस विवाद में जबरन पक्षकार बनाया गया था। पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाद में बुधवार को विकास दुबे को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं।

पीड़ित परिवार को दी गई सुरक्षा

पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश भी तेजी से की जा रही है। घटनास्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

आरोपियों के नाम व विवरण

  • सौरभ कुमार चौबे उर्फ रोहन चौबे (उम्र 23 वर्ष) – पिता बिमलेश चौबे, ग्राम पालेह कला, थाना नगरउंटारी
  • रोहित दुबे (उम्र 28 वर्ष) – पिता धनंजय दुबे, ग्राम लातातान, थाना मेराल
  • विहुलेश्वर दुबे (उम्र 30 वर्ष) – पिता मनोजधर दुबे, ग्राम लोटा, थाना सगमा
  • विकास दुबे – पिता राजेश दुबे, ग्राम टंडवा, थाना कांडी

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *